बेबसी

बेबसी समझते हो क्या होती है? बेबसी होती है क़लम से क़ागज़ पर लिखना वो सब जिसे तुम हक़ीक़त मे अंजाम देना चाहते हो मगर ऐसा कर नहीं सकते क्योंकि क़ागज़ की दुनिया उतनी उलझी हुई नहीं है जितनी हक़ीक़त की दुनिया है।

क़ागज़ की दुनिया में मजबूरियाँ नहीं हैं, ज़िम्मेदारियाँ नहीं हैं; तुम में बेशुमार ताक़त है; और दूसरे का हौसला तुम्हारे आगे कुछ भी नहीं है। तुम में गुस्सा है, जुनून है क्योंकि क़ागज़ की दुनिया में जो कहानी तुम रच रहे हो, उस कहानी के हीरो तुम ख़ुद हो। तुम अपने हिसाब से इस दुनिया को बनाते हो,अपने हिसाब से इस दुनिया को ढाल लेते हो और सबको हरा देते हो। और अपनी क़ागज़ की दुनिया में तुम जीत जाते हो।

मगर हक़ीक़त की दुनिया में तुम्हारी ज़िन्दगी और कई ज़िन्दगियों से जुड़ी होती है। इस दुनिया में तुम्हारी कहानी का हीरो दब जाता है। तुम्हारा हीरो हार जाता है और तुम्हारे साथ आख़िर में रह जाती है – तुम्हारी बेबसी!

क़त्ल

जिस ज़मीन पर मैंने जन्म लिया है, ख़्वाहिश भी यही है कि जब इस दुनिया से जाऊँ तो इसी ज़मीन में दफ़नाया जाऊँ । जिस मिट्टी में मैनें खेला-क़ूदा है, उसी मिट्टी की चादर ओढ़कर हमेशा के लिये सो जाऊँ । जिस धरती पर दौड़-भाग करी है, आने वाली पीढ़ियों को अपने दोस्तों के साथ उसी धरती पर खिल-खिलाते हुए देखूँ । मैं इस ज़मीन पर खुशी से अपने तिरंगे को हमेशा लेहराते हुए देखूँ ।

मगर मैं हरगिज़ यह नहीं चाहता कि मैं अपने देश में अपने देश के किसी साथी के हाथों मारा जाऊँ । मैं अपने देश में सुकून से मरना चाहूंगा। मैं इस दर्द के साथ क़ब्र में नहीं जाना चाहूँगा कि मुझे मेरे अपनो ने सिर्फ इसलिए मार दिया कि मैं उन से अलग खाता-पीता-पहनता-ओढ़ता था और उन से अलग ख़ुदा की इबादत करता था। नहीं, मुझे ऐसी मौत गवारा नहीं है, हरगिज़ नहीं है। मैं ऐसे मरना चाहता हूं कि अपनी आख़िरी सांसें लेते हुए मुझे अपने हिंदुस्तान पर और मेरे हिन्दुस्तानियों पर फ़ख्र हो, अफ़सोस या तकलीफ़ नहीं ।

-आमिर

The moments going by…

There are a million options available to an individual in whatever time span he/she stays in this world. You could be a player, a researcher, an actor, a gym enthusiast, a rider, a traveller, a business analyst, a broker, an environmentalist, a photographer, an accountant or any professional out of the hundreds of professions in this world.

Life is not about choosing what you want to be. It’s most probably more about which things you want to give up or not opt for; or maybe even more about what reasons do you give yourself for ‘not’ taking up certain things which life offers you in your journey to death.

Even after making such choices, you are not going to achieve something only at a certain age and at a particular point of time, it’s a journey, a lifelong one. Your goals evolve and sometimes they do change altogether.

Life is probably more about how you feel and achieve things at ‘every point’ of time and not ‘after’ a particular time. It’s probably not a nice idea when you’re 19 years old and say that you will be succesful once you become a CA which will probably take 5 more years to happen. You won’t be succesful only when you turn CA at 25 years of age.

There are two reasons to support this statement. One, you might have been given a life of just 24 years and you might die someday before turning a CA at 25. That might mean, according to how you defined your success, that you lived an unsuccesful life and you died as a failure. Second, even if you lived a life long enough for you to become a CA, that doesn’t mean that you’ll always be succesful. You are succesful for that moment of time. After becoming a CA, you might have to face a thousand problems and you might end up succumbing to those problems and so might the definition of success which you had given to yourself.

How best you’re feeling things and how best you you’re interacting with them, everyday, is what makes you a better man. By things, I don’t mean the material things. They can certainly be one of the things I am talking about but not all. The things which I am concerned the most are the roles we play and not the professions we have adopted.

How deeply I feel myself as a student, the studentship. How deeply I feel about being a son or a daughter, everyday. How well do I talk to myself as a practitioner, as a teacher, as a father, as a mother, as a citizen, as an acquaintance, as a scholar, as a neighbour and how beautifully do I achieve these intangible things is a yardstick that defines my success or failures at that point of time. In this sense, both success and failure are tentative and depend heavily upon the depth of thought and the strength of emotions you employ at every point of time.

दाग़

दाग़ तुझपे भी हैं,
दाग़ मुझपे भी हैं,
मुश्किल ये है कि
तुझे तेरे दाग़ नही दिखते,
मुझे मेंरे दाग़ नही दिखते,
तुझे मेरे दाग़ दिखते हैं,
मुझे तेरे दाग़ दिखते हैं,
और मुश्किल ये भी है
कि तू मेरे दाग़ साफ़ नही करता,
मैं तेरे दाग़ साफ़ नही करता,
तू मेरे दाग़ उजागर करता हूं,
मैं तेरे दाग़ नुमायां करता हूं,
तू मेरे दागों पर अपनी रोटियां सेकता है,
मैं तेरे दागों पर अपनी कुर्सी संभालता हूं,
और फिर हम अपने-अपने मुल्कों मेंं,
अपने-अपने सूबों में, अपने-अपने क़स्बों में,
अपने-अपने घरों में बैैैैठकर ये मलाल करते हैं
कि आख़िर तरक़्क़ी क्यों नहीं होती?
.
चल साथी आज एक काम करते हैं,
तू अपने दाग़ों को साफ़ कर,
मैं अपने दाग़ धोता हूं,
शायद फिर ऐसा हो जाये,
कि दाग़ों के साथ दावे भी साफ़ हो जाएं।

सवाल!

मैं एक मनुष्य हूँ। इस संसार की संरचना सम्भवत: मेरे लिए ही की गई है। ये पानी – जो बादलों से गिरता है, कुओं में मिलता है, नदियों में बहता है, पहाड़ों से गिरता है, बर्फ से पिघलता है, ज़मीन से रिसता है – ये मेरे लिए ही तो बनाया गया है। ये पेड़ – जो मुझे फल देते हैं, छाया देते हैं, दवा देते हैं, ईंधन देते हैं – ये मेरे आराम के लिए ही तो बने हैं। ये धरती – जो मुझे पनाह देती है, जीवन में भी और उसके बाद भी – ये मेरी सेवा में ही तो तत्पर है। इस छोटे से शरीर में मैं कितना विशालकाय हूँ। मैं एक मनुष्य हूँ।

पर तभी मुझे अपनी लघुता का आभास होता है – एक छोटी सी घटना और मेरा जीवन समाप्त। क्षण-भर में मैं अतीत का हिस्सा बन जाऊँगा। मेरा नाम मुझसे छीन कर मुझे ‘शव’ की उपाधि दे दी जाएगी। मेरी बुद्धि, मेरी चेतना, मेरी पसन्द-नापसन्द सबका अस्तित्व मिट्टी में मिल जाएगा और मैं स्मरण मात्र का पात्र रह जाऊँगा। मेरी विशालता क्षण-भर में लघुता का रूप ले लेगी।

तो अब मैं क्या करूँ – अपनी विशालता पर गर्व करूँ या अपनी लघुता को स्वीकार?